Menu

नेहरू गेट पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होने के कारण लोग परेशान

बटाला, 24 अक्टूबर (बरिंदर )  –  बुधवार को नेहरू गेट पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होने के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। टू-व्हीलर चालक तो इस गंदे पानी में से निकल गए, लेकिन पैदल आने-जाने वालों को ईंटे रखकर रास्ता बनाना पड़ा। इस समस्या को लेकर स्थानिय राहगीरों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।  स मौके शिव सेना बाल ठाकरे के उपाध्यक्ष रमेश नैय्यर, दिनेश कांसरा, नीरज लूथरा, अशोक लूथरा, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह, कुलजीत सिंह, चन्ना सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा बटाला की कई सारी ,समस्याओं का समाधान नहीं निकाला जा रहा है। हर महीने नेहरू गेट पर की सड़क पर गंदा सीवरेज का पानी एकत्रित हो जाता है, जिस कारण दुकानदारों व राहगीरों को आने-जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नेहरू गेट के रास्ते से ही इतिहासिक गुरुद्वारा श्री कंध साहिब तथा कई प्रसिद्ध मंदिरों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन सुबह-शाम जाते हैं। लेकिन नेहरू गेट पर ही सीवरेज का गंदा पानी खड़ा होने से कई श्रद्धालु यहां पैर फिसलने से गिर भी चुके है और कइयों के कपड़े खराब हुए हैं। इस सीवरेज के पानी की समस्या बारे कई बार नगर निगम व प्रशासन को शिकायत दी गई है, लेकिन प्रशासन के पास झूठे दिलासे देने के सिवाय कुछ भी नहीं है। वह प्रशासन से मांग करते हैं कि इस एकत्रित हुए सीवरेज के पानी की समस्या का समाधान निकाला जाए व इसे जल्द ठीक करवाया जाए।

इस संबंध में सीवरेज बोर्ड के एसडीओ गुरजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते भी उन्होंने तीन-चार बार नेहरू गेट पर नालियों पर लगी जालियों से कूड़ा निकलवाया था। उन्होंने बताया कि सीवरेज में कोई प्रॉब्लम नहीं है, सीवरेज चल रहा है। जबकि नालियों की जालियों में कूड़ा फंसने के कारण पानी ओवरफ्लो हो जाता है। कूड़ा निकलवाने का काम सेंटेनरी इंस्पेक्टर का है, लेकिन फिर भी हमने नालियों पर लगी जालियां साफ करवा दी हैं।

ਮੰਦਿਰ ਦੀ ਬਾਲਕੋਨੀ ਦਾ ਲੈਂਟਰ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ…

ਹਰਿਆਣਾ ,13 ਮਈ 2024- ਅੰਬਾਲਾ ‘ਚ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਬਾਲਕੋਨੀ ਦਾ ਲੈਂਟਰ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ…

ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵਲੋਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ…

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 13 ਮਈ : ਦਿੱਲੀ ਦੇ…

ਚੌਥੇ ਪੜਾਅ ਤਹਿਤ 9 ਸੂਬਿਆਂ…

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 13 ਮਈ : ਲੋਕ ਸਭਾ…

ਕੇਸਰੀ ਦਸਤਾਰ ਸਜਾ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ…

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 13 ਮਈ 2024: ਬਿਹਾਰ ਦੌਰੇ…

Listen Live

Subscription Radio Punjab Today

ਕੈਨੇਡਾ ਵਿਚ ਲੱਖਾਂ ਡਾਲਰ ਦਾ ਸੋਨਾ ਚੋਰੀ…

13 ਮਈ 2024- : ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਦੇ ਮੁੱਖ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੋਂ ਲੱਖਾਂ ਡਾਲਰ ਦਾ ਸੋਨਾ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਦੇ…

ਸਹੁਰਿਆਂ ਦੇ ਖਰਚੇ ‘ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼…

ਮੋਗਾ, 11 ਮਈ :  ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਹੁਰਿਆਂ…

ਮਨੁੱਖੀ ਤਸਕਰੀ ਰੈਕੇਟ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ…

8 ਮਈ 2024: ਕੇਂਦਰੀ ਜਾਂਚ ਬਿਊਰੋ (ਸੀਬੀਆਈ)…

ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੀਆਂ 70 ਤੋਂ…

ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 8 ਅਪ੍ਰੈਲ 2024- ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ…

Our Facebook

Social Counter

  • 40313 posts
  • 0 comments
  • 0 fans